फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: लाइन बदली, ट्रांसफार्मर की हुई सफाई, छह घंटे बिना बिजली के रहे सासनी के लोग

Fri, 29 Nov 2024 06:04 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

लोगों को पानी के संकट का भी सामना करना पड़ा। लोग बर्तन लेकर पानी के लिए भटकते नजर आए। लोगों के बिजली से जुड़े जरूरी काम चौपट पड़े रहे।
विज्ञापन
आगरा रोड पर विद्युत लाइनों पर कार्य करते कर्मचारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सासनी कस्बे के 33 केवी विद्युत उपकेंद्र से निकलने वाले आगरा रोड द्वितीय फीडर पर 29 नवंबर को आरडीएसएस योजना के तहत केबल बदलने, ट्रांसफॉर्मरों की सफाई कराने और 11 केवी की लाइन की मरम्मत का कार्य कराया गया। इस कारण फीडर से जुड़े आगरा रोड साइड के इलाकों की बिजली सुबह 10 से शाम चार बजे तक करीब छह घंटे ठप रही। बिना बिजली के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


सुबह 10 बजे से इस फीडर की लाइन और ट्रांसफॉर्मर पर कार्य शुरू कराया गया। हालांकि विद्युत अधिकारियों ने इस कटौती की एक दिन पहले ही घोषणा कर दी थी। जिन लोगों को जानकारी थी, उन्होंने पहले से ही पानी व अन्य इंतजाम करके रख लिए। जिन्हें जानकारी नहीं थी, उनके रोजमर्रा के काम ठप हो गए। 

लोगों को पानी के संकट का भी सामना करना पड़ा। लोग बर्तन लेकर पानी के लिए भटकते नजर आए। लोगों के बिजली से जुड़े जरूरी काम चौपट पड़े रहे। शाम चार बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों के कामकाज पटरी पर लौट सकी। एसडीओ आशीष रतन का कहना है कि पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार काम कराया गया था। इस कारण आपूर्ति में व्यवधान रहा।

छह घंटे बिजली कटौती से काफी परेशानी हुई। पहले से कटौती के बारे में जानकारी नहीं थी, इसलिए पानी का बंदोबस्त भी नहीं कर पाए। सुबह मंदिर की सफाई और धुलाई नहीं हो पाई।-सुनील कुमार, कंकाली मंदिर के पुजारी

विज्ञापन

बिजली कटौती के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। सुबह 10 बजे तक जब बिजली नहीं आई तो बिजलीघर पर पता किया गया, तब जाकर कटौती के बारे में पता चला। जब तक बिजली नहीं आई, तब तक कोई काम नहीं हो सका।-रतन सिंह निवासी आगरा रोड 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें