फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सहपऊ में बिजली गिरने से कई घरों के उपकरण फुंके, शौचालय में पड़ी दरार

Wed, 28 Jan 2026 07:55 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बिजली विभाग के अवर अभियंता का कहना है कि जब भी बारिश के समय बिजली गिरती है तो ऐसा होना संभव है। विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली चमकने पर अपने घरों के बल्व, टीवी आदि उपकरण बंद कर देने चाहिए।
विज्ञापन
आकाशीय बिजली (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली गिरने से 27 जनवरी रात सहपऊ कस्बे के कई घरों के उपकरण फुंक गए। मोहल्ला शुक्लयाना निवासी पूर्व चेयरमैन विपिन वशिष्ठ के घर में दो इन्वर्टर एवं बैटरी, नत्थी लाल बघेल के घर इर्न्वटर, बैटरी एवं एलईडी, ब्रह्मदेव का इर्न्वटर एवं बिजली के बल्व, और जहीर खान के विद्युत उपकरण फुंक गए। 

विज्ञापन


मनोज बघेल के घर बने शौचालय में दरार पड़ने के साथ विद्युत उपकरण फुंक गए। पहले लोग बिजली वालों पर दोष मढ़ रहे थे, लेकिन जब उनको पता चला कि मनोज के शौचालय में बिजली गिरने से दरार पड़ गई है तब यह विश्वास हुआ कि जब रात को बिजली कड़की थी, उसी समय यह घटना हुई है। 

बिजली विभाग के अवर अभियंता धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि जब भी बारिश के समय बिजली गिरती है तो ऐसा होना संभव है। विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली चमकने पर अपने घरों के बल्व, टीवी आदि उपकरण बंद कर देने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें