सोने के भाव एक लाख रुपये तौले तक पहुंचने से लोगों की सोच में बड़ा बदलाव हुआ है। इसलिए हमें कारोबार में बदलाव करना पड़ा है। अब हम पहले ग्राहक का बजट पूछते हैं, उसके बाद उन्हें अलग-अलग गहने दिखवाते हैं। अब ग्राहक वजनी गहने नहीं ले रहे हैं। हल्के गहने ही पसंद किए जा रहे हैं। बाजार में 15 ग्राम के सोने के नेकलेस आ गए हैं।-राजेश अग्रवाल, सराफ।
हम इस समय मुंबई से हल्के आभूषण बनवा रहे हैं। इसमें 15 ग्राम के नेकलेस भी शामिल हैं। सोने की कीमत अधिक होने से लोगों की खरीद करने की क्षमता घटी है, उसी के हिसाब से अब गहने की बिक्री की जा रही है। सोने के हल्के नेकलेस इसी वजह से बिक रहे हैं। सोने के साथ चांदी में भी अलग-अलग हल्के गहने तैयार किए जा रहे हैं।-दीपेश अग्रवाल, सराफ।
सोने का भाव
- सोना 24 कैरेट - 98,700 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 22 कैरेट - 90,800 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 20 कैरेट- 82,300 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 18 कैरेट - 74,150 रुपये प्रति 10 ग्राम
- चांदी -99,700 रुपये प्रति किलोग्राम