शारिक अपने तीनों भाइयों में सबसे बड़ा था। वह अविवाहित था और अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी कबाड़े की दुकान ही परिवार की आय का मुख्य स्रोत थी। इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
सिकंदराराऊ के कस्बा पुरदिलनगर स्थित अंबेडकर तिराहे के निकट सोमवार की रात में कबाड़े की दुकान पर लोहे का पाइप हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। इससे करंट लगने से युवक शारिक (22) की मौत हो गई। लेकिन घटना की जानकारी बिजली विभाग के अधिकारियों को नहीं दी गई।
विज्ञापन
पुरदिलनगर के मोहल्ला गड्ढा निवासी शारिक पुत्र शाकिर मुल्ला की अंबेडकर तिराहे के समीप कबाड़े की दुकान है। सोमवार की रात करीब 8 बजे शारिक दुकान के बाहर पड़े लोहे के एक पाइप को उठा रहा था। पाइप दुकान के ऊपर होकर गुजर रही हाइटेंशन लाइन से टकरा गया। पाइप में करंट आने से युवक झुलस गया।
परिजन उसे अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में हाहाकर मच गया। शारिक तीनों भाइयों में बड़ा था और वह अविवाहित था। वह कबाड़े की दुकान कर परिवार का भरण पोषण करता था। एसडीओ यूसुफ हुसैन ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नही हैं।