फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पूर्व सैनिक की हत्या में पत्नी सहित तीन को उम्रकैद

Tue, 22 Jul 2025 12:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यायालय ने दो साल पहले हुई पूर्व सैनिक अनिल कुमार की हत्या में उनकी पत्नी कुमकुमबाला, राजेंद्र चौधरी व चमन खां को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या तीन हर्ष अग्रवाल के न्यायालय ने यह फैसला सुनाया है। न्यायालय ने दोषियों पर 20-20 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड न देने पर दोषियों को अतिरिक्त कारावास भोगना होगा।
कस्बा सादाबाद निवासी कालीचरन गौतम ने थाना सादाबाद में तहरीर देकर कहा था कि उनके भाई अनिल कुमार 31 जनवरी 2023 को सेना से रिटायर होने के बाद अपने घर आ गए थे।
विज्ञापन

अनिल कुमार की पत्नी कुमकुमबाला के पास काफी लोग जाते-जाते थे। इसी वजह से भाई का पत्नी के साथ झगड़ा होता रहता था।
15-16 अप्रैल 2023 की रात को भाई की पत्नी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गला दबाकर उनके भाई की हत्या कर दी। इस मामले में थाना सादाबाद में मुकदमा दर्ज हुआ।
विवेचक ने विवेचना करते हुए कुमकुमबाला निवासी भार्गव कॉलोनी सादाबाद, राजेंद्र चौधरी निवासी गोल नगर थाना मुरसान, चमन खां निवासी काडली थाना इगलास जिला अलीगढ़ के विरुद्ध न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल कर दिया। मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या तीन हर्ष अग्रवाल के न्यायालय में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें