फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: खेत पर ले जाकर हत्या करने के दोषी माने तीन आरोपी, दोषियों को आजीवन कारावास की सजा

Mon, 29 Jan 2024 07:15 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

युवक को खेत पर बुलाकर ले जाने के बाद वहां पर उसे गोली मार दी गई। जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में न्यायालय ने तीन आरोपियों को दोषी करार दिया है। तीनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 
विज्ञापन
अदालत का फैसला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या एक महेंद्र श्रीवास्तव के न्यायालय ने हत्या के मामले में तीन आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने दोषियों पर अर्थदंड भी लगाया है।

विज्ञापन


अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी करने वाले जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी राजपाल सिंह दिसवार ने बताया कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव सीधामई निवासी उमेश कुमार पुत्र धर्मवीर ने थाने में तहरीर दी थी। तहरीर में उन्होंने कहा था कि 13 अगस्त 2020 को समय करीब छह बजे शाम को गांव का प्रदीप पुत्र लेखराज अहेरिया उनके घर पर आया और भाई राहुल को बुलाकर खेतों पर ले गया। रोहित पुत्र लायक सिंह, रिंकू पुत्र गंगा सिंह निवासीगण सीधामई थाना हसायन यह लोग राजवीर के खेत में बनी कोठरी के सामने नल पर बैठे शराब पी रहे थे।

तभी वह व उसके साथ अजय पुत्र बहादुर सिंह खेत पर गए थे। तभी इन सभी लोगों में कहासुनी हो रही थी। राहुल से रोहित कह रहा था कि गोली मार दूंगा। तभी रोहित ने राहुल को जान से मारने की नीयत से तमंचे से गोली मार दी। प्रदीप और रिंकू ने उनके भाई को पकड़ रखा था। वह और अजय मौके पर पहुंच गए तो आरोपियों ने उनके ऊपर भी जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। उनके बाएं कंधे पर गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। भाई की मौके पर मृत्यु हो गई। भाई के सिर में गोली लगी थी और मैं बेहोश हो गया था। अजय ने शोर मचाया कि भाई राहुल व उमेश के गोली मार दी है। गांव के बहुत से लोग मौके पर आ गए। भीड़ देखकर रोहित, प्रदीप, रिंकू उपरोक्त मौके से भाग गए तथा एक तमंचा मौके पर छोड़ गए। इसी तमंचे से हम दोनों भाइयों पर फायर किए थे। होश आने पर उन्होंने घटना के बारे में 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर रोहित, प्रदीप व रिंकू के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ। विवेचक ने विवेचना करते हुए न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल कर दिया। इस मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या एक महेंद्र श्रीवास्तव के न्यायालय में हुई। न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनने के उपरांत तीनों आरोपियों रोहित, प्रदीप और रिंकू को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने दोषियों पर अर्थदंड भी लगाया है। न देने पर दोषियों को अतिरिक्त कारावास भोगना होगा। अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी राजपाल सिंह दिसावर ने की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें