फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निरस्त

Tue, 03 Apr 2018 11:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
medicine
विज्ञापन
निरीक्षण में मिलीं कमियों को दूर न करने और स्पष्टीकरण न देने, कमियों को दूर कर साक्ष्य न देने वाले चार मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस को निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा चार अन्य मेडिकल स्टोरों को लाइसेंस निरस्त करने के नोटिस जारी किए गए हैं। 
विज्ञापन


औषधि निरीक्षक पूरनचंद ने बताया कि विष्णु मेडिकल स्टोर सहपऊ और अंकित मेडिकल स्टोर हसायन के संचालकों ने निरीक्षण में पाई गईं कमियों को दूर करने के संबंध में स्पष्टीकरण तो दिया, लेकिन कमियों को दूर करने के संबंध में कोई साक्ष्य नहीं दिया।

इसके अलावा कृष्णा मेडिकल स्टोर सासनी और बांकेबिहारी मेडिकल स्टोर पोरा के संचालकों ने निरीक्षण में पाईं गईं कमियों को दूर करने में असमर्थता जताई और स्वयं ही अपने लाइसेंस को कार्यालय में आकर समर्पित कर दिया। इनसे कहा गया है कि वह लाइसेंस से संबंधित सभी मूल कॉपी उपलब्ध कराएं। यदि यह मेडिकल स्टोर संचालित पाए जाते हैं, तो इन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होेंने बताया कि कौशिक मेडिकल स्टोर राया रोड सादाबाद, उपाध्याय मेडिकल स्टोर रोहई, चीफ मेडिकल स्टोर सासनी और शिखा मेडिकल स्टोर ऊंचागांव सादाबाद का भी निरीक्षण किया गया था। यह दवाओं के बिल प्रस्तुत नहीं कर सके। इनमें से दो दवा विक्रेताओं के फार्मासिस्टों ने इस्तीफा भी दे दिया है। इन दवा विक्रेताओं को सात दिन का नोटिस दिया गया है। यदि साक्ष्यों के साथ स्पष्टीकरण नहीं देते तो इनके लाइसेंस को निरस्त कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें