फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: चारों तहसील के लेखपालों ने छोड़ा अतिरिक्त प्रभार

विज्ञापन
तहसील सदर में बस्ता जमा करते लेखपाल। स्रोत : स्वयं - फोटो : Self
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार को जिले के चारों तहसीलों के लेखपालों ने मूल कार्यक्षेत्र के अलावा अतिरिक्त प्रभार छोड़ दिया। अपने अधिकारों और मांगों के समर्थन में एकजुटता दिखाते हुए लेखपालों ने अपने रिकॉर्ड (बस्ते) संबंधित राजस्व निरीक्षक कार्यालयों में जमा करा दिए।
विज्ञापन

लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष देवव्रत गौतम और जिला मंत्री गौरव चौधरी ने बताया कि प्रदेश भर के लेखपाल लंबे समय से अपने संवर्ग की विभिन्न समस्याओं और अत्यधिक कार्यभार को लेकर शासन का ध्यान आकर्षित कराते रहे हैं। उन्होंने कहा कि मूल हलके के अलावा कई-कई अतिरिक्त क्षेत्रों का कार्यभार होने के कारण लेखपालों पर मानसिक और शारीरिक दबाव बढ़ रहा था। ।
पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक प्रांतीय नेतृत्व की ओर से कोई अगला निर्देश जारी नहीं होता, तब तक कोई भी लेखपाल अतिरिक्त क्षेत्रों का कार्य नहीं संभालेगा। संघ ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि लेखपालों की लंबित समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए और रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाए, ताकि राजस्व कार्यों का संचालन सुचारू रूप से हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें