फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजने लगे बाजार: हरियाली तीज पर हरे परिधानों में सजेंगी महिलाएं, लहंगे और फ्यूजन ड्रेस की भी बढ़ रही मांग

Sat, 08 Aug 2026 04:46 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हरियाली तीज से पहले हरे रंग के परिधानों के ऑर्डर में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। रेडीमेड के साथ नाप के अनुसार सूट और साड़ियों के साथ मैचिंग ब्लाउज व दुपट्टे भी तैयार कराए जा रहे हैं। दर्जी भी देर रात तक सिलाई के कार्य में व्यस्त हैं।
विज्ञापन
दुकान पर हरियाली तीज के लिए कपड़ों की खरीदारी करती महिला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाली तीज से पहले हाथरस शहर के बाजार पूरी तरह हरे रंग में रंगने लगे हैं। महिलाएं और युवतियां त्योहार की तैयारियों में जुटी हैं। विशेष रूप से हरे रंग की साड़ियां, सूट, लहंगे और फ्यूजन परिधान तैयार कराए जा रहे हैं। बाजार में ऐसे परिधानों की मांग काफी बढ़ गई है।

विज्ञापन


शहर के कपड़ा कारोबारियों और बुटीक संचालकों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में हरे रंग के परिधानों के ऑर्डर में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। रेडीमेड के साथ नाप के अनुसार सूट और साड़ियों के साथ मैचिंग ब्लाउज व दुपट्टे भी तैयार कराए जा रहे हैं। दर्जी भी देर रात तक सिलाई के कार्य में व्यस्त हैं।

कोमल कांप्लेक्स के कपड़ा व्यापारी सौरभ मित्तल ने बताया कि हरियाली तीज के लिए इस बार बाजार में काफी अच्छा उत्साह है। महिला संगठनों की ओर से एक जैसी डिजाइन के परिधानों के थोक ऑर्डर मिल रहे हैं। इसे देखते हुए हमने मांग के अनुसार अलग-अलग साइज में हरे रंग के डिजाइनर सूट, कुर्तियां और लहरिया साड़ियों की विशेष वैरायटी तैयार कराई है, जिन्हें ग्राहक काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन


गोशाला रोड की कपड़ा व्यापारी रेखा अग्रवाल ने बताया कि हरियाली तीज का त्योहार महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन हरे रंग का परिधान पहनना शुभ माना जाता है, इसलिए हमने अच्छा स्टॉक किया है। समाजसेवी ग्रुप की सभी महिलाओं ने इस बार एक जैसी डिजाइन और पैटर्न के हरे रंग के सूट तैयार कराए हैं ताकि त्योहार के दिन सभी एक ही रंग-रूप में नजर आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें