फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक बोले हम पिलाएंगे हिरनों को पानी 

Tue, 03 May 2016 11:29 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
‌बिन पानी सूखा पड़ा तालाब - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
विज्ञापन
हाथरस। सिकंदराराऊ के जंगलों में चारे-पानी की कमी से मर रहे दुर्लभ काले, सफेद और लाल हिरनों की सलामती का बीड़ा अब वन्य जीव संरक्षण समिति ने उठाया है। ‘अमर उजाला’ की खबर के बाद समिति ने क्षेत्रीय विधायक व पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय से इस क्षेत्र में अपने कोटे से वन्य जीव बहुल इलाके में पांच हैंडपंप लगवाने की मांग की तो विधायक ने सहमति दे दी। विधायक का कहना है कि समिति के पदाधिकारी उनसे मिलकर चर्चा कर लें। जहां भी जरूरत होगी, हैंडपंप लगवा दिए जाएंगे। इसके अलावा हिरनों की हिफाजत के लिए वह हरसंभव सहयोग भी करेंगे। 
विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष वीरपाल सिंह ने विधायक व पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय को इस बारे में पत्र भेजा है। उन्होंने कहा है कि टटी डंडिया, ऐंचोला शहादपुर और मुबारकपुर कपसिया के जंगलों में मुख्यत: हिरन रहते हैं। यहां इनकी तादाद 400 से 500 के आसपास है। इस क्षेत्र में कम से कम पांच हैंडपंप लग जाएं तो यहां आने वाले राहगीर और पर्यटक जब इनका इस्तेमाल करेंगे तो इसका अनुपयोगी पानी वन्य जीवों के काम आ सकता है। उन्होंने विधायक से इस क्षेत्र में दो सबमर्सिबल पंप भी लगवाने की मांग की है, जिससे जगह-जगह गड्ढे खुदवाकर उनमें हिरनों के पीने के लिए पानी भरवाया जा सके। अध्यक्ष ने विधायक से इस क्षेत्र को वन्य जीवों के लिए महफूज बनाने के लिए चारे-पानी के अलावा इनकी सुरक्षा और देखभाल का भी इंतजाम कराने की मांग की है।
बिन पानी सूखा पड़ा तालाब

वन्य जीवों की सुरक्षा का पूरा इंतजाम कराया जाएगा। सिकंदराराऊ रेंज के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह क्षेत्र में रात में पेट्रोलिंग कराएं और दुर्लभ हिरनों की शिकारी व कुत्तों से सुरक्षा सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

-एके कश्यप, डीएफओ हाथरस

दुर्लभ हिरनों की रक्षा के लिए जितने हैंडपंपों की जरूरत होगी,  लगवाने को तैयार हूं। समिति के लोग आकर मुझे बता दें कि कहां-कहां हैंडपंप लगवाने हैं। इसके अलावा इनकी सुरक्षा और संरक्षण के लिए भी हरसंभव मदद के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

-रामवीर उपाध्याय, विधायक सिकंदराराऊ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें