जिले की वर्षगांठ पर केक काटते उपाध्याय, चित्तोड़।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
सिकंदराराऊ। हाथरस जिले की 19 वीं वर्षगांठ पर मंगलवार के धूमधाम से मनाई गई। नगर मे विधायक रामवीर उपाध्याय के नेतृत्व में बसपाइयों ने केक काटा और जमकर जश्न मनाया। 19 किलो का केक काटने के बाद सबको मिष्ठान वितरित किया गया। विधायक ने कहा कि बसपा सरकार ने हाथरस को जिला बनाया। इसके बाद तीन हजार करोड़ रुपये के बिजली के कार्य हुए। नए कलेक्ट्रेट और विकास भवन बना। बसपा सरकार बनते ही जिले में फिर से विकास कार्य शुरू हो जाएंगे। आज जिले में नई जेल, सेंट्रल स्कूल, जिला न्यायालय का नवीन भवन, अस्पताल का उच्चीकरण होना आवश्यक है। इन सब पर काम बसपा सरकार के बनते ही चालू हो जाएगा।
कोआर्डिनेटर सुनील चित्तौड़ ने कहा कि सपा के शासन में अराजकता हद से ज्यादा बड़ी है। विकास को हासिये पर रख दिया जाता है। बनी सिंह बघेल ने कहा कि पूरा प्रदेश आज बहन मायावती की तरफ देख रहा है। इस बार बसपा की ही सरकार बनेगी। इस मौके पर दिनेश देशमुख जिलाध्यक्ष, डॉ. आरसी गोला, सूरत सिंह, गुरदत्त भारतीय, सुरेश गौतम, बृजमोहन राही, जितेंद्र चौधरी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष, भगवान सिंह कुशवाहा, राजाराम फौजी, अशरफ अली सभासद, इरफान सैफी, रानू पंडित, चेतन शर्मा, मित्रेश चतुर्वेदी, नरेश चतुर्वेदी, आशीष दीक्षित, केके चौहान, भगवान सिंह, सूरजपाल सिंह, जसवंत सिंह, मुजफ्फर हुसैन, देवेंद्र राना, रामवीर सिंह, संजयदत्त बघेल आदि मौजूद थे।