फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 50 मीटर दौड़ में लवकुश व प्रचा रहीं अव्वल

Fri, 05 May 2023 01:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
डीआरबी इंटर कॉलेज में खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान खो-खो खेलते बच्चे। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
आगरा रोड स्थित डीआरबी इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर ब्लॉक स्तरीय उमंग खेल कार्निवाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ग्रामीण एवं नगर क्षेत्र के लगभग 270 बच्चों ने प्रतिभाग किया। कबड्डी, खो-खो, दौड़, गोला फेंक और चक्का फेंक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन




उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी भुवन प्रकाश, विद्यालय प्रबंधक स्वतंत्र कुमार गुप्ता, विद्यालय प्रधानाचार्य चेतन्य प्रकाश ने किया। कबड्डी में प्राथमिक बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय केशोपुर, बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय कोका, जूनियर वर्ग कबड्डी में जूनियर हाईस्कूल सुजान की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।



बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में लवकुश, 100 मीटर दौड़ में शौर्य, 200 मीटर दौड़ में मोहित ने पहला स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में 50 मीटर, 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में क्रमश: प्रचा, मंशिका, और प्रचा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।जिला व्यायाम शिक्षक बलवीर सिंह, नवनीत कुमार, के अलावा अतुल कुमार वर्मा, आरिफ खान, अरविंद कुमार, योगेश केसरी, मुनेंद्र कौशिक, राजेश कुमाार, लकी शर्मा, जितेंद्र शर्मा, मुलायम सिंह, विमल शर्मा, पतिराम सिंह, यतेंद्र यादव आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें