फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board: रिजल्ट से पहले विवरण में संशोधन के लिए अंतिम मौका, 9 अप्रैल तक चलेगी वेबसाइट

Tue, 08 Apr 2025 03:28 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

यूपी बोर्ड की कॉपियां का मूल्यांकन पूर्ण हो गया है। रिजल्ट बनने की तैयारी भी शुरू हो गई। जिन छात्र-छात्राओं के विवरण में विषय, वर्ग, नाम, माता या पिता के नाम में वर्तनी त्रुटि, जन्मतिथि, जेंडर, जाति, फोटो आदि का संशोधन है तो वह 9 अप्रैल तक बोर्ड वेबसाइट से कर सकेंगे। 
विज्ञापन
यूपी बोर्ड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए परीक्षार्थियों के शैक्षिक विवरण में संशोधन के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अंतिम मौका दिया है।  9 अप्रैल तक विद्यालयों के प्रधानाचार्य वेबसाइट पर परीक्षार्थियों का विवरण संशोधित कर सकते हैं।

विज्ञापन


जारी आदेश में डीआईओएस संतप्रकाश ने कहा है कि यूपी बोर्ड की वर्ष 2025 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल हुए परीक्षार्थियों के शैक्षिक विवरणों में यदि विषय, वर्ग, नाम, माता या पिता के नाम में वर्तनी त्रुटि, जन्मतिथि, जेंडर, जाति, फोटो आदि का संशोधन शेष है तो परिषद की वेबसाइट पर लॉगइन कर निर्धारित प्रारूप एवं मैन्युअल को डाउनलोड कर लें। 

इसके बाद अपेक्षित संशोधन अंकित और कर सत्यापित कर डीआईओएस कार्यालय से अनुमोदन प्राप्त कर विद्यालय द्वारा वेबसाइट पर पुन: लॉगइन कर समस्त आवश्यक साक्ष्य व प्रपत्रों को अपलोड किया जाए। इसके लिए सात से नौ अप्रैल तक शाम तक वेबसाइट क्रियाशील रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें