फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: तीन घंटे बाधित रही सात मोहल्लों की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
ओढ़पुरा बिजलीघर से जुड़े न्यू कोटा रोड उपकेंद्र पर शनिवार की सुबह मरम्मत कार्य के चलते करीब सात मोहल्लों की तीन घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। इस बीच क्षेत्र के करीब पांच हजार उपभोक्ताओं ने बिजली संकट झेला।
विज्ञापन

ओढ़पुरा, नगला तुंदला, कोटा रोड, मधुगढ़ी, करबला, पत्थर वाली रोड, इगलास रोड में बिजली आपूर्ति बाधित होने से विद्युत उपकरण सोपीश बन गए। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग घरों से बाहर निकल आए। करीब तीन घंटे बाद आपर्ति सुचारू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। इधर, ट्रांसफॉर्मर खराब होने से आनंद टॉकीज रोड व बागला कॉलेज मर्केट में भी बिजली अपूर्ति बाधित हो गई। दोनों स्थानों पर शाम तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे इन स्थानों पर दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा।



-

बातचीत..

क्षेत्र में आए दिन बिजली कटौती हो रही है। गर्मी के मौसम में बिजली कटौती परेशानी का कारण बन गई है। काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। - पूरन पहलवान, उपभोक्ता।
विज्ञापन


-

गर्मी के दिनों में बिना बिजली के रह पाना मुश्किल हो जाता है। पंखे व कूलर न चलने की वजह से घर में रुक पाना मुश्कल हो जाता है। -प्रमोद, उपभोक्ता।





वर्जन...

अधिशासी अभियंता अभिषेक सिंह ने बताया है कि तार बदलने के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित की गई थी। तीन घंटे तक चले कार्य के बाद क्षेत्र के आपूर्ति सुचारू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें