क्षेत्र के गांव बीजलपुर के प्रधान पर 19 अप्रैल की शाम हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने कई दिन बीत जाने के बाद मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। जानलेवा हमले के मामले में प्रधान के भाई ने 14 लोगों को नामजद किया है।
आरिफ पुत्र सुनहरी निवासी बीजलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसका भाई साबिर मलिक वर्तमान में बीजलपुर का प्रधान है। 19 अप्रैल की शाम करीब 6:00 बजे गांव के चौराहे से घर की तरफ जा रहा था। तभी रास्ते में पहले से घात लगा कर बैठे गांव के दयाशंकर, अजय आदि ने साबिर के साथ मारपीट गाली-गलौज शुरू कर दी। साबिर किसी तरह जान बचाकर घर पहुंच गया। पीछा करते हुए उक्त लोग घर के अंदर घुस आए। साबिर के साथ लाठी-डंडों, सरियों से मारपीट की गई। बचाव करने आई मां बशीरन और भाई जाकिर के साथ भी आरोपियों ने बुरी तरह मारपीट की। मारते मारते घसीटते हुए घर से बाहर ले आए। इस दौरान तेज मुनेंद्र ने जान से मारने की नियत से साबिर के सर पर सरिया से प्रहार कर दिया। इससे उसका सर फट गया। महेंद्र ने जाकिर के सिर पर जान से मारने की नियत से सरिया से प्रहार किया। चंचल ने डंडे के प्रहार से उसकी मां को घायल कर दिया। उक्त सभी लोग उसके भाई से रंजिश मानते हैं।
इन लोगों ने ग्राम सभा की भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है। गांव के अन्य लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस मामले में आईपीसी की धारा 307 सहित अन्य विभिन्न धाराओं के तहत दयाशंकर, अजय उर्फ पालतू पुत्रगण मुन्नालाल, पार्वती पुत्री मुन्नालाल, तेजमुनेंद्र, विपिन पुत्रगण बनवारी लाल, किरण देवी पत्नी बनवारी लाल, रूपकिशोर, कालीचरण पुत्रगण हाकिम, मुन्ना बनवारी, शौरती पुत्रगण हुब्बलाल, महेंद्र पुत्र अजब सिंह, अमित पुत्र राकेश, चंचल पत्नी सुनील निवासीगण बीजलपुर को नामजद किया गया है। जबकि दूसरे पक्ष के सत्यवीर सिंह पुत्र हुब्ब लाल ने प्रधान परिवार के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया है। इस मामले में साबिर अली, जाकिर, साकिर, गब्बर उर्फ आरिफ, नफीस खान पुत्रगण सुनहरी खां, बशीरन पत्नी सुनहरी खां, सोनू पुत्र मुन्ने खां, हिना पुत्री मुन्ने खां, अलीमन पत्नी मुन्ने खां, मुन्ने खां पुत्र छीतर खां, सुनहरी खां पुत्र ठकुरी निवासीगण बीजलपुर को नामजद किया गया है।