फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कूटरचित दस्तावेजों से किया जमीन का अनुबंध, रिपोर्ट दर्ज, चार लोगों पर लगा आरोप

Thu, 02 Oct 2025 10:38 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

तहसील से जानकारी की तो पता चला कि 20 फरवरी को भूमि का धोखाधड़ी से यशवीर ने सुनील निवासी सराय दाय रूपा खंदौली आगरा की फर्जी जाति कुशवाहा दर्शाकर 3,70,000 रुपये में अनुबंध किया है, जिसमें सनी व कदीर बेग गवाह बने हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जिले के खंदौली थाना क्षेत्र के गांव सरायदाय रूपा निवासी विनोद कुमार ने कोतवाली में न्यायालय के आदेश पर धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने चार लोगों पर कूटरचित दस्तावेजों से जमीन का अनुबंध करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह मिढ़ावली में संक्रमणीय भूमि के किसान हैं। 26 नवंबर 2024 को वह अपनी भूमि पर गए तो वहां पर यशवीर मिला और उसने कहा कि इस भूमि का उसने विनोद कुशवाहा से अनुबंध करा लिया है। जब उन्होंने कहा कि विनोद तो वह हैं और अनुसूचित जाति से हैं, यह सुनकर यशवीर गाली-गलौज करने लगा। 

जब उन्होंने तहसील से जानकारी की तो पता चला कि 20 फरवरी को उनकी भूमि का धोखाधड़ी से यशवीर ने सुनील निवासी सराय दाय रूपा खंदौली आगरा की फर्जी जाति कुशवाहा दर्शाकर 3,70,000 रुपये में अनुबंध किया है, जिसमें सनी व कदीर बेग गवाह बने हैं। विनोद ने यशवीर सिंह पौनिया निवासी बदनपुर खंदौली, सुनील निवासी सरायदाय रूपा, सनी कुमार निवासी बरौली जसराना फिरोजाबाद व कदीर बेग निवासी पोखरवाला सादाबाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें