फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: लालकुआं–बेंगलुरु एक्सप्रेस का किराया हुआ आधा

Sun, 20 Sep 2026 02:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे ने लालकुआं–बेंगलुरु साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को नियमित एक्सप्रेस का दर्जा दे दिया है। शनिवार से यह ट्रेन नए नंबर 15302/15301 के तहत संचालित हुई, जिससे स्पेशल फेयर समाप्त होने के साथ यात्रियों का किराया भी लगभग आधा हो गया है।
विज्ञापन

इस ट्रेन के एसी इकोनॉमी श्रेणी में न्यूनतम दूरी का किराया 1010 रुपये से घटकर 520 रुपये हो गया है। इससे दक्षिण भारत की यात्रा करने वाले छात्रों, व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों और अन्य यात्रियों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा। नियमित एक्सप्रेस के रूप में भी ट्रेन का ठहराव हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर भी है।
यह ट्रेन लालकुआं से चलकर बरेली, बदायूं, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा, आगरा, ग्वालियर, झांसी, भोपाल, नागपुर, विजयवाड़ा होते हुए बेंगलुरु सिटी तक शनिवार से चलनी शुरू हो गई। नियमित संचालन और किराये में कटौती से अब लंबी दूरी का सफर पहले की तुलना में अधिक किफायती और सुविधाजनक हो जाएगा। पूर्वाेत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के पीआरओ सफदर हुसैन ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे बोर्ड ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें