फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: लक्ष्य ने हाथरस एकेडमी को हराया

Mon, 13 Apr 2026 02:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
डीआरबी कॉलेज मैदान पर बल्लेबाजी करता खिलाड़ी। संवाद 
विज्ञापन
डीआरबी कॉलेज मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी ने हाथरस क्रिकेट एकेडमी को छह विकेट से हरा दिया। 28 रन देकर पांच विकेट लेने वाले नितिन प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।
विज्ञापन



पहले बल्लेबाजी करते हुए हाथरस क्रिकेट एकेडमी ने 10 विकेट खोकर 177 रन बनाए। लक्ष्य ने 59, यश शर्मा ने 51 और आयुष ने 27 रन बनाए। नितिन ने छह ओवर में 28 रन देकर 5 विकेट झटके। अचित्या ने 31 रन देकर 3 विकेट लिए।


177 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लक्ष्य एकेडमी ने 25 ओवर में चार विकेट पर 178 रन बनाकर मैच जीत लिया। शौर्य ने 80 रन बनाए। जतिन ने 32 रन की पारी खेली। हाथरस क्रिकेट एकेडमी की ओर से यश शर्मा और उमंग ने 2-2 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें