फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों का शटर तोड़कर लाखों की नकदी, सोना-चांदी चोरी

विज्ञापन
इगलास रोड पर चोरी के बाद दुकान में बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के इगलास रोड पर पीडब्ल्यूडी गोदाम के सामने स्थित ज्वैलर्स की दो दुकानों को सोमवार-मंगलवार की रात को बदमाशों ने निशाना बनाया। यहां से बदमाश करीब छह लाख रुपये कीमत सोना,चांदी और नगदी चोरी कर ले गए। मौके पर पुलिस पहुंच गई। डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

जोगिया निवासी विष्णु पुत्र द्वारिका प्रसाद की विष्णु ज्वैलर्स और मुरसान गेट निवासी राजीव रस्तोगी की रस्तोगी ज्वैलर्स के नाम से इगलास रोड पर पीडब्ल्यूडी गोदाम के सामने सोने-चांदी के आभूषणों की दुकान हैं। सोमवार-मंगलवार की रात को बदमाशों ने दोनों दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। विष्णु ने बताया कि बदमाश उसकी दुकान से 20 ग्राम सोना, दो किलोग्राम चांदी और 40 हजार रुपये नगद चोरी कर ले गए हैं। वहीं राजीव रस्तोगी ने बताया कि उनकी दुकान का शटर काटकर बदमाश यहां रखी चार किलोग्राम चांदी, चार हजार रुपये नगद और करीब पांच ग्राम सोना चोरी कर ले गए। सूचना पर तत्काल क्षेत्राधिकारी नगर रामशब्द यादव व प्रभारी निरीक्षक थाना हाथरस गेट मय पुलिस फोर्स के पहुंच गए। फील्ड यूनिट की टीम, डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया।
दोनों दुकानों के स्वामियों को घटना की जानकारी उस वक्त हुई, जब वह दुकान खोलने पहुंचे। एसएचओ चतर सिंह राजौरा ने बताया कि दोनों दुकानों के शटर के ताले तोड़कर बदमाश यहां से सोने, चांदी के गहने और करीब 44 हजार रुपये की नकदी ले गए हैं। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। जल्द ही चोरी करने वाले पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें