एटा रोड स्थित ब्रह्मा धर्मकांटा के पास शनिवार शाम तेज रफ्तार लोडर मैक्स की टक्कर से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
आगरा के सदर बाजार थाना क्षेत्र के विधीचंद नैनाना जाट, ग्वालियर रोड निवासी विष्णु ने बताया कि उसके पिता अशोक कुमार पुत्र ललई (47) इकबालपुर स्थित एक स्कूल में पत्थर लगाने का काम करते थे। शनिवार शाम करीब सात बजे वह कस्बे में आटा और सब्जी खरीदने जा रहे थे। इसी दौरान एटा रोड पर ब्रह्मा धर्मकांटा के पास सरिया से भरी अज्ञात लोडर मैक्स के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया है कि मामले रिपोर्ट दर्ज कर ली है।