फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: नशे की लत से परेशान पत्नी गई मायके, मजदूर ने घर में फंदा लगाकर दी जान

Tue, 13 Jan 2026 09:37 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मजदूर को शराब की लत थी। पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई।  रात्रि को उसने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह जब ग्रामीणों ने घर जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
मृतक मजदूर श्यौदान सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पति की नशे की लत से परेशान होकर पत्नी मायके चली गई। सिकंदराराऊ के गांव सराय निवासी एक मजदूर ने घर पर ही फंदा लगाकर जान दे दी। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार श्यौदान सिंह (35) शराब की लत का शिकार था। इसके पास खेती-बाड़ी नहीं थी, मजदूरी कर अपने परिवार का पालन करता था। आर्थिक तंगी होने के कारण घर में पत्नी के साथ कलह होती थी। दंपती के तीन बच्चे भी हैं। कुछ समय पूर्व नशे की लत से क्रोधित होकर पत्नी अपने मायके चली गई थी। 
विज्ञापन


पत्नी के मायके जाने से श्यौदान सिंह बहुत दुखी था। 12 जनवरी की रात्रि को उसने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह जब ग्रामीणों ने घर जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें