फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, प्लॉट नहीं देने पर सुसरालियोंयों पर हत्या का आरोप, रिपोर्ट

Tue, 13 Jan 2026 04:00 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

आरोप है कि ससुराल वाले शादी में दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे और 100 वर्ग गज के प्लाॅट की मांग करते हुए उनकी बेटी को अक्सर पीटने लगे। ससुरालियों ने विवाहिता को फंदा लगाकर मार दिया और शव को अलीगढ़ मेडिकल ले गए।
विज्ञापन
मृतका रेशमा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराराऊ कोतवाली के गांव मीरपुर में 12 जनवरी की सुबह 22 वर्षीय रेशमा का शव फंदे पर लटका मिला। मां ने आरोप लगाया कि दहेज में 100 वर्ग गज का प्लॉट नहीं देने पर ससुराल वालों ने फंदा लगाकर उनकी बेटी की हत्या की है। अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज से शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।

विज्ञापन


कासगंज जिले के ढोलना थाना क्षेत्र के गांव महेशपुर निवासी रत्नेश देवी पत्नी बनवारीलाल ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि उन्होंने अपनी बेटी रेशम की शादी नवंबर 2024 में आकाश पुत्र साहब सिंह निवासी मीरपुर के साथ की थी। शादी में ससुराल वालों की मांग पर एक बोलेरो कार और 15 लाख रुपये का दहेज दिया था।

ससुराल वाले शादी में दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे और 100 वर्ग गज के प्लाॅट की मांग करते हुए उनकी बेटी को अक्सर पीटने लगे। 12 जनवरी को घर में ही पति आकाश, देवर विलास, सचिन, ससुर साहब सिंह व सास सूरज देवी ने उनकी बेटी को फंदा लगाकर मार दिया और शव को अलीगढ़ मेडिकल ले गए। कोतवाली के एसएसआई अनिल शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें