मजदूर को शराब की लत थी। पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई। रात्रि को उसने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह जब ग्रामीणों ने घर जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी।
पति की नशे की लत से परेशान होकर पत्नी मायके चली गई। सिकंदराराऊ के गांव सराय निवासी एक मजदूर ने घर पर ही फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार श्यौदान सिंह (35) शराब की लत का शिकार था। इसके पास खेती-बाड़ी नहीं थी, मजदूरी कर अपने परिवार का पालन करता था। आर्थिक तंगी होने के कारण घर में पत्नी के साथ कलह होती थी। दंपती के तीन बच्चे भी हैं। कुछ समय पूर्व नशे की लत से क्रोधित होकर पत्नी अपने मायके चली गई थी।
पत्नी के मायके जाने से श्यौदान सिंह बहुत दुखी था। 12 जनवरी की रात्रि को उसने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह जब ग्रामीणों ने घर जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।