दोपहर लगभग 12 बजे काम करते समय मजदूर फैक्टरी की दीवार से नीचे गिर गिया। साथी उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां से अलीगढ़ मेड़िकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
सिकंदराराऊ कोतवाली के जीटी रोड स्थित गांव रामपुर नगला चटोल में 21 जून दोपहर एक निर्माणधीन फैक्टरी की दीवार से गिरकर 28 वर्षीय मजदूर पुष्पेंद्र की मौत हो गई। युवक की मौत से उसकी परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
पुष्पेंद्र गांव देवर पनाखर का रहने वाले और फैक्टरी के निर्माण में बेलदारी का काम करते थे। पुलिस के अनुसार 21 जून की दोपहर लगभग 12 बजे काम करते समय यह फैक्टरी की दीवार से नीचे गिर गए। इनके साथी इसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां से अलीगढ़ मेड़िकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान इनकी मौत हो गई। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी है।
सीओ जैनेंद्र नाथ अस्थाना ने बताया कि दीवार से गिरकर एक युवक की मौत हुई है। अभी परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। जो भी वह तहरीर देंगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।