कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव जोगिया के पास शनिवार की शाम को ट्रैक्टर में कार ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर से नीचे गिरकर टायर के नीचे आने से मजदूर की मौत हो गई।
विज्ञापन
कासगंज के थाना गंजडुंडवारा के गांव सौनोठ के रहने वाले 45 वर्षीय इतवारी पुत्र गोवर्धन सड़क निर्माण में मजदूरी का काम करते थे। शनिवार की शाम करीब सात बजे वह ट्रैक्टर पर बैठकर सादाबाद की ओर जा रहे थे। रास्ते में बाईपास स्थित गांव जोगिया के पास ट्रैक्टर में पीछे से कार ने टक्कर मार दी।
ट्रैक्टर पर बैठे इतवारी नीचे गिर गए और ट्रैक्टर के टायर के नीचे आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। कार चालक मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ योगेंद्र कृष्णनारायण ने बताया है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।