गांव नौगांव में किसान पंचायत को संबोधित करते किसान नेता। स्रोत: स्वयं
- फोटो : samvad
भारतीय किसान यूनियन टीकैत के बैनर तले रविवार को गांव नौगांव स्थित सहकारी समिति परिसर में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। किसानों ने स्पष्ट कहा कि वह ग्रीन एक्सप्रेस वे के निर्माण के लिए अपनी उपजाऊ जमीन को हर्गिज नहीं देंगे।
महापंचायत की अध्यक्षता रामवीर सिंह नगला हीरा ने की। मंडल उपाध्यक्ष चौ. चंद्रेश सिंह ने कहा कि इस एक्सप्रेस वे की किसानों को कोई आवश्यकता नहीं है। इसका निर्माण पूंजीपतियों के हित की पूर्ति के लिए किया जा रहा है। एक्सप्रेस वे बनने से किसानों के सामने भूखों मरने की नौबत आ जाएगी। सरकार किसानों की जमीन लेकर बिचौलिए का कार्य कर रही है। वह अपनी जमीन का अधिग्रहण किसी कीमत पर नहीं होने देंगे।
पंचायत में श्री राम चौधरी, रामगोपाल, कृष्णगोपाल, मंगलेश यादव, विश्वजीत आर्य, रवि चौधरी आदि थे। किसान संघर्ष समिति के सदस्य रामगोपाल ने बताया कि अगली किसान महापंचायत का आयोजन 13 जून को सादाबाद तहसील परिसर में होगा।