हाथरस: भारत की नागरिकता हेतु आवेदन करने वाली विदेशी महिला।
- फोटो : HATHRAS
किर्गिस्तान की महिला ने मांगी भारतीय नागरिकता
क्रासर
1997 में सादाबाद के एक युवक के साथ हुई थी शादी
संवाद न्यूज एजेंसी
हाथरस। किर्गिस्तान की एक महिला ने भारत की नागरिकता प्राप्त करने के लिए डीएम कार्यालय में आवेदन किया है। डीएम ने इस सिलसिले में पुलिस व खुफिया विभाग से रिपोर्ट मांगी है, ताकि शासन को यह रिपोर्ट भेजी जा सके।
किर्गिस्तान की मूलत: रहने वाली ओल्गा गौतम पत्नी विजय गौतम निवासी मुकुंदपुर बिसावर सादाबाद ने डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि विजय गौतम पुत्र श्याम लाल गौतम निवासी तहसील सादाबाद के साथ उसने 26 जून 1997 को रजिस्टार मथुरा के यहां शादी की थी। उसने भारत में ही रहना स्वीकार किया है और अब भारत की नागरिकता लेने का निर्णय किया है।
उसका अपने देश में कोई परिवार ही नहीं है, इसलिए उसे नियमानुसार भारतीय नागरिकता दिलाई जाए, जिससे वह यहां रहकर जीवन यापन कर सकें। यह महिला कई माह से नागरिकता प्राप्त करने का प्रयास कर रही है। इस महिला ने पिछले माह भारतीय नागरिकता पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। इस आवेदन के प्राप्त होने पर जिला प्रशासन ने पुलिस सहित अन्य विभागों से रिपोर्ट मांगी है।