फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: अराजकता फैलाने वालों पर की जाए कड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी जुलूस निकालकर एसडीएम सदर को ज्ञापन देते हुए। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
अराजकता फैलाने वालों पर करें कड़ी कार्रवाई
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच ने प्रदर्शन कर सीएबी को सख्ती से लागू करने की मांग की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। देश में नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने वाले के खिलाफ अब हिंदू जागरण मंच आंदोलित हो गया है। मंच के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन करते हुए अराजकता फैलाने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग की। इस सिलसिले में राष्ट्रपति के नाम एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा गया।
हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय सासनी गेट चौराहा पर एकत्रित हुए। वहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए सीएबी को देश में सख्ती से लागू करने की मांग की। पुलिस प्रशासन पर पथराव करने वाले और अराजकता फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं के हाथों में बैनर पोस्टर लगे हुए थे। उपजिलाधिकारी सदर नीतीश कुमार व कोतवाली पुलिस भी वहां आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह सूत्री ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम एसडीएम सदर को सौंपा। इसमें नागरिकता संशोधन कानून को सख्ती से लागू करने और इसका विरोध करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में अभिषेक रंजन आर्य, संदीप शर्मा, नरेंद्र प्रेमी, संजय सिंन्हा, रविंद्र रावत, आशा ठाकुर, मोरमुकुट वर्मा, शिवम शर्मा, संध्या आर्य, अंकुश राजौरिया, चेतन वाष्र्णेय, मनोज वर्मा, अनिल अग्रवाल, नीतू कश्यप, राजू पाथरे, आशा देवी, आकाश चौधरी, अखिलेश गौतम, पदमचंद्र, संजय गौड़, शिवशंकर गुलाठी, जतिन ठाकुर, सुनील कुमार, यश वार्ष्णेय, राजू ठाकुर थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें