फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश को आजाद कराने में कुमरजी लाल ने लगा दी जिंदगी

विज्ञापन
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कुमरजी लाल आर्य की पुण्यतिथि मनाते उनके परिजन - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव पीहुरा स्थित कुमरजी लाल आर्य इंटर कॉलेज में सोमवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कुमरजी लाल आर्य की तीसरी पुण्यतिथि मनाई गई। सबसे पहले सत्य प्रिय सिंह आर्य द्वारा हवन यज्ञ किया गया। विचार गोष्ठी में क्षेत्र के पूर्व विधायक राम सरन आर्य ने बताया कि कुमरजी लाल आर्य ने अपनी आधी जिंदगी भारत को स्वतंत्र कराने में लगा दिया। बाकी जीवन भी समाज की सेवा करने में व्यतीत कर दिया। गोष्ठी में उनके पुत्र राजेंद्र प्रसाद शर्मा को भी श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

विचार गोष्ठी में वीरेंद्र जायसवाल, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष ब्रह्म देव शर्मा, वयोवृद्ध सौदान सिंह भट्ट, चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, करुणेश मोहन दीक्षित, रघुवीर गौतम ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर राजेश शर्मा, वेद प्रकाश, संतोष शर्मा, विनीत गौतम, हरिओम शर्मा, हरेंद्र गुप्ता, स्नेहलता शर्मा, महेश चंद्र, मनोज सिसौदिया, लाल सिंह, राम निवास, अंकुश गौड़ सुरेशचंद्र, ओम प्रकाश, राजवीर शर्मा आदि मौजूद थे। अंत में दीपू शर्मा ने कार्यक्रम में पधारे सभी लोगों का आभार व्यक्त किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें