फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कुलदीप ने नेपाल, बिहार और महाराष्ट्र में जीती कुश्ती

विज्ञापन
गांव नगला मैया में कुश्ती के लिए पहलवानों के हाथ मिलवाते आयोजक। स्रोत : स्वयं - फोटो : samvad
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव नगला मैया निवासी कुलदीप पहलवान ने महाराष्ट्र, बिहार और नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिताओं में प्रतिद्वंदी पहलवानों को पटकनी देकर जनपद का नाम रोशन किया है। कुलदीप इस समय नेपाल में है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के भुसावल में बाल केसरी पूना को हराकर साइकिल जीती है।
विज्ञापन

वहां से वह बिहार के जनपद छपरा में आयोजित कुश्ती दंगल में पहुंचे। वहां शनिवार को आयोजित अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में पंजाब के नीरज पहलवान को हराकर अंतिम कुश्ती जीती। इस प्रतियोगिता के आयोजकों ने उन्हें पीतल की गदा भेंट की। सोमवार देर शाम उन्होंने नेपाल में सनी पहलवान को पराजित किया। नेपाल बॉर्डर पर तैनात एक सब इंस्पेक्टर ने उनको पुरस्कृत किया। दिसंबर में ही उनके गांव आने की संभावना है, जिससे गांव में खुशी का माहौल है। गांव के युवा उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें