फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दूसरी शादी करना चाहता है पति, जबरन मांग रहा तलाक

Thu, 04 Dec 2025 02:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा जिले के थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव नगला कारे निवासी संगीता ने कोतवाली में पति नंदकिशोर, ससुर गोपाल सिंह और सास सुनीता देवी निवासी गांव मिढ़ावली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

दर्ज कराई रिपोर्ट में संगीता ने बताया कि उनका पति दूसरी शादी करना चाहता है, इसलिए वह उनसे अलग होना चाहता है। वह इसके लिए तलाक मांग रहा है। आरोपी पति पुलिस कर्मी है और वर्तमान में प्रयागराज में तैनात है।
संगीता ने बताया कि उनकी शादी 28 अप्रैल 2009 को नंदकिशोर निवासी मिढ़ावली थाना सादाबाद के साथ हुई थी। उनके आठ साल का एक पुत्र है। पति 22 नवंबर को छुट्टी पर घर आया। घर आते ही उसने तलाक देने के लिए कहा। मना करने पर पति, ससुर और सास ने कमरे में बंदकर पीटा और तलाक न देने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

इसके बाद 24 नवंबर को सुबह उससे तलाक देने के लिए जबरदस्ती की। नामजदों ने मारपीट करते हुए जान से मारने की नीयत से उनका गला दबा दिया, जिससे वह बेहोश हो गईं। मारपीट में उन्हें काफी चोट आई। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। कोतवाली निरीक्षक योगेश कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें