फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बाग बैनीराम में कृष्णलीला महोत्सव शुरू

विज्ञापन
कृष्ण लीला महोत्सव में मंचन करते कलाकार।  - फोटो : samvad
विज्ञापन
शहर के ऐतिहासिक मंदिर बाग बैनीराम में रविवार को 136वें श्रीकृष्णलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। ट्रस्ट ठाकुर कृष्णचंद्रजी महाराज व हनुमानजी महाराज विराजमान मंदिर के प्रबंधक तुलसी प्रसाद पोद्दार के सानिध्य में भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की विधिवत आरती उतारी गई।
विज्ञापन

महोत्सव के पहले दिन वृंदावन से आई रासलीला मंडली के कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य और बाल लीलाओं का मंचन किया। माखन चोरी की मनमोहक लीला ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कलाकारों के भावपूर्ण अभिनय और मधुर भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे।
ट्रस्टी अनिरुद्ध पोद्दार ने बताया कि पांच दिवसीय महोत्सव 19 नवंबर तक चलेगा। समापन दिवस पर शाम पांच बजे मंदिर से भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। 35 फीट ऊंचे कंस के पुतले का वध किया जाएगा। शुभारंभ अवसर पर प्रबंधक तुलसी प्रसाद पोद्दार, तरुण पोद्दार, करण पोद्दार, शशांक, कमल, मुकुंद, अतुल, पिंटू, अंकुर अग्रवाल, नितिन, गौरव खंडेलवाल, संजू, मनीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें