फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागवत के श्रवण से जागृत होती है भक्ति : आचार्य वल्लभ

विज्ञापन
भागवत कथा में आरती उतारती महिलाएं। - फोटो : samvad
विज्ञापन
आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-4 में रविवार को आचार्य वल्लभजी महाराज के सानिध्य में सात दिवसीय भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ हुआ। पहले दिन श्रद्धालुओं ने भागवत महापुराण का पूजन कर कथा श्रवण किया। आचार्य वल्लभजी ने भागवत महात्म्य का वर्णन करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत भगवान श्रीकृष्ण का स्वरूप है। इसके श्रद्धापूर्वक श्रवण से मनुष्य के हृदय में भक्ति जागृत होती है। उन्होंने भक्ति देवी, ज्ञान-वैराग्य और गोकर्ण-धुंधकारी के प्रसंग सुनाए। कहा कि भागवत कथा मनुष्य को भक्ति, सदाचार, सेवा और समर्पण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। कथा के दौरान राधे-कृष्ण के जयघोष से पंडाल गूंज उठा। इस दौरान संयोजक अनिल गुप्ता, अरुण गुप्ता व पंकज खंडेलवाल, श्याम सुंदर शर्मा, हरिमोहन तेल वाले, अनिल सारस्वत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें