फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर वर्ग में कृष्णा, सीनियर वर्ग में केशव हाउस प्रथम

विज्ञापन
लार्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में विजयी बच्चों के साथ मौजूद कॉलेज के प्रधानाचार्य व शिक्षक-शिक्षिका - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
जूनियर वर्ग में कृष्णा, सीनियर वर्ग में केशव हाउस प्रथम
विज्ञापन

लार्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में क्रिएटिव एक्टिविटी का हुआ आयोजन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में बच्चों की बहुमुखी प्रतिभा उन्नयन के लिए हाउस वाइज क्रिएटिव एक्टिविटी का आयोजन हुआ। इसमें चारों हाउस कृष्णा, केशव, गोविंद और माधव हाउस के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
सब-जूनियर वर्ग के लिए अंग्रेजी कविता गायन, जूनियर वर्ग के बच्चों के लिए हिंदी कविता गायन एवं सीनियर वर्ग के लिए फाइल फोल्डर एक्टिविटी हुई। बच्चों ने हिंदी व अंग्रेजी में स्वर के उतार-चढ़ाव के साथ भावानुरूप कविता गायन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सीनियर वर्ग के बच्चों ने आकर्षक डिजायन के फाइल फोल्डर तैयार कर अपनी क्षमता का परिचय दिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सब-जूनियर वर्ग से माधव हाउस की छारवी चड्डा ने प्रथम, गोविंद हाउस से नमन शेरावत ने द्वितीय तथा केशव हाउस से तारुष कौशिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग से कृष्णा हाउस के ऋषभ ने प्रथम, ऋषभ कुमार ने द्वितीय व केशव हाउस के कृष्णा अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग से केशव हाउस के संदीप ने प्रथम, रुद्रप्रकाश व श्रेष्ठा बंसल ने द्वितीय, कृष्णा हाउस की प्राची वार्ष्णेय के अलावा माधव हाउस की राधिका गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

विजयी विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य अरुण शर्मा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर धर्मेंद्र गोस्वामी, लक्ष्मी शर्मा, ऋचा शर्मा, विनीता उपाध्याय, अरविंद पाठक, जिनेंद्र वशिष्ठ, प्रिया उपाध्याय, श्वेता भारद्वाज, हेमा गौड़, दुष्यंत उपाध्याय, मनोज शर्मा, विपिन शर्मा, शिवनंदन राना आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें