फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को जारी होंगे किसान क्रेडिट कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को अब किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए जाएंगे। लिहाजा,
प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। गुरूवार को सादाबाद तहसील सभागार में लेखपाल, ग्राम पंचायत सचिव, कृषि विभाग और बैंक ऑफ आर्यावर्त के अधिकारी कर्मचारियो की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के खातों को केसीसी से लिंक करने के लिए कार्य योजना तय की गई।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम का लाभ पाने वाले सभी किसानों को भाजपा सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड भी मुहैया कराने का फैसला किया है। यानि पीएम किसान योजना को केसीसी से लिंक कर दिया गया है। इससे तीन लाख रूपये तक का लोन सिर्फ चार फीसदी की दर पर मिल जाएगा। इससे किसानों को छह हजार रूपये की सहायता से कहीं अधिक का फायदा होगा। काफी पीएम किसान सम्मान निधि के ऐसे लाभार्थी हैं, जिनके पास केसीसी नहीं है, चूंकि बैंकों के पास पहले से ही पीएम किसान सम्मान लाभार्थियों की अधिकांश जानकारी मौजूद है इसलिए बैंकों को किसानों के लिए केसीसी जारी करने में दिक्कत नहीं आएगी। लिहाजा, बैंक ऑफ आर्यावर्त के रीजनल मैनेजर और शाखा प्रबंधक ने सभी लेखपालों, ग्राम पंचायत सचिवों को पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों के खातों को केसीसी से लिंक करने के बारे में जानकारी दी और उन्हें फार्म भी उपलब्ध कराया। यह फार्म लेखपाल और सचिवों के माध्यम से भरवाए जाएंगे। एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि यह कार्य 29 फरवरी तक पूरा करना है। बैठक में कृषि, ब्लाक व अन्य विभागों के अधिकारी कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें