फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: वाहन ने बाइक सवार दंपती को कुचला, पति की मौत, पत्नी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

सादाबाद जलेसर मार्ग पर बुधवार की देर रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। इससे पति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर परिजनों ने उसे इलाज के लिए आगरा में भर्ती कराया।
गांव उधैना निवासी इरफान (27) पुत्र सोरन खान बुधवार की देर रात बाइक से अपनी पत्नी चांद सितारा (24) के साथ सादाबाद में किसी रिश्तेदारी में हुए कार्यक्रम से लौट रहे थे। जैसे ही वे सादाबाद जलेसर मार्ग पर गांव मढ़ाका के पास गंदे नाले पर पहुंचे वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके पीछे एक टेंपों में उसी कार्यक्रम लौट रहे परिजन घायल अवस्था में देख उनको श्रीराम हॉस्पिटल ले गए वहां डॉक्टरों ने इरफान को मृत घोषित कर दिया। उसकी पत्नी चांद सितारा को आगरा रेफर कर दिया गया। पुलिस को इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। इधर, इरफान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। इरफान अपने पीछे दो बच्चियों को छोड़ गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें