ट्रॉफी के साथ विजेता टीम के खिलाड़ी। संवाद
गांव झगरार में एक दिवसीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फाइनल मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब (छोटा) और आरसीबी के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब ने आरसीबी को 12 रनों से हरा दिया।
टूर्नामेंट में क्षेत्र की कई टीमों ने हिस्सा लिया। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 232 रन बनाए। आरसीबी की टीम 220 रन ही बना सकी। विजेता टीम को 31 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया, जबकि उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। शोएब खान को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। इससे पहले टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि पिंकू मधुर और जितेंद्र चारग उर्फ जेसी ने किया।