फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: चित्रकला प्रतियोगिता में खुशी और सुमित ने मारी बाजी

Mon, 11 May 2026 02:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
एकम तेज फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को सादाबाद इंटर कॉलेज में सृजनतेज चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के 80 विद्यार्थियों ने भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा और कलात्मक सोच का आकर्षक प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग में खुशी, सीनियर में सुमित प्रथम रहे।
विज्ञापन



कक्षा नौ और 10 के विद्यार्थियों के लिए “भारत की बेटी” तथा कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों के लिए “हमारा सादाबाद 10 साल बाद” विषय निर्धारित किए गए थे। जूनियर वर्ग में खुशी ने प्रथम, कृष्ण कुमार ने द्वितीय तथा मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग में सुमित चौधरी प्रथम, अलशिफा द्वितीय और पूजा तृतीय स्थान पर रहीं। विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।



मुख्य अतिथि एकम तेज फाउंडेशन के संस्थापक तेजवीर सिंह एवं सह-संस्थापक शकील अहमद रहे। कार्यक्रम में सादाबाद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश कुमार, चित्रकार भेद प्रकाश सिंह, रामचरण सिंह एवं धर्मवीर सिंह गंधार के अलावा प्रबंधक मेहमूद अली खान, कुरसंडा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन धर्मवीर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें