फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: खड़ी हुई केंद्रीय विद्यालय की इमारत, पुताई हुई शुरू

Mon, 30 Oct 2023 12:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस में केंद्रीय विद्यालय का निर्माण कार्य पूरा होने को है। 31 जनवरी तक कार्यदायी संस्था को सुपुर्द करने को कहा गया है। यहां प्लास्टर, फर्श, सेटनटरिंग और बिजली की फिटिंग के कार्य एक साथ किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
हाथरस का निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय विद्यालय भवन का निर्माण अब पूरा होने के करीब पहुंच चुका है। नए साल में 31 जनवरी तक ठेकेदार कंपनी को निर्माण पूरा कर भवन को केंद्रीय विद्यालय संगठन के सुपुर्द करने का लक्ष्य रखा गया है। अगले सत्र की कक्षाओं का संचालन नए विद्यालय भवन में ही शुरू कराया जाएगा, जिससे स्कूल में प्रवेशार्थियों की संख्या बढ़ने की भी उम्मीद है।
विज्ञापन


शहर के बीचों-बीच पुरानी कलेक्ट्रेट परिसर में केंद्रीय विद्यालय के भवन का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। स्थिति यह है कि यहां प्लास्टर, फर्श, सेटनटरिंग और बिजली की फिटिंग के कार्य एक साथ किए जा रहे हैं। ठेकेदार कंपनी की ओर से इस भवन का निर्माण के लिए दिन व रात की पालियों में कराया जा रहा है, ताकि निर्माण जल्द से जल्द पूरा किया जा सके। वर्तमान में इमारत खड़े किए जाने का काम लगभग पूरा है।

प्लास्टर का काम 80 फीसदी पूरा कर लिया गया है। अंदरूनी हिस्सों में पुट्टी किए जाने का काम शुरू हो गया है। फ्लोर पर पत्थर व टाइल्स लगाया जाना भी शुरू हो गया है। इस भवन का जल्द निर्माण पूरा होना शिक्षा व राजनीतिक दोनों ही परिस्थितियों के हिसाब से काफी अहम माना जा रहा है। यही कारण है कि निर्माण कार्य में पूरी ताकत झोंकी जा रही है।
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

प्रवेशार्थियों की संख्या में होगा इजाफा

वर्तमान में केंद्रीय विद्यालय का संचालन इगलास रोड स्थित मॉडल स्कूल के भवन में किया जा रहा है। कोशिश की जा रही है कि आने वाले सत्र की कक्षाओं का संचालन केंद्रीय विद्यालय के नए भवन में ही किया जाए। इसका बड़ा फायदा अभिभावकों को भी मिलेगा। नए भवन का निर्माण वर्तमान से लगभग दोगुनी क्षमता से किया जा रहा है। नए सत्र के लिए सीटों की संख्या बढ़ेगी, जो नए प्रवेशार्थियों के लिए राहत की बात रहेगी। अभी तक केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए मारामारी रहती है।

वाराणसी के कारीगर कर रहे पुताई
स्कूल निर्माण में पुट्टी व पुताई का कार्य शुरू कर दिया गया है। ठेकेदार कंपनी की ओर से स्थानीय कारीगरों से कार्य नहीं कराया जा रहा। गुणवत्ता की दृष्टि से वाराणसी के कारीगरों से विद्यालय में पुताई का कार्य कराया जा रहा है। प्लास्टर कराए जाने के लिए भी मिस्त्री व श्रमिक वाराणसी से बुलाए गए हैं।

कोटा पत्थर से सजेगा स्कूल का फर्श
स्कूल भवन के निर्माण में फर्श को सजाए जाने के लिए कोटा पत्थर का प्रयोग किया जा रहा है। ठेकेदार का कहना है कि विद्यालय के शौचालय आदि कई जगह टाइल्स का प्रयोग किया जा रहा है, ताकि फर्श मजबूती के साथ सुंदर दिख सके।

केन्द्रीय विद्यालय संगठन को 31 जनवरी 2024 तक विद्यालय को सुपुर्दगी में चाहिए। इसके लिए हर महीने स्मरण पत्र जारी किया जा रहा है। निर्माण कार्य काफी तेजी से चल रहा है। उम्मींद है कि निर्धारित समय में कार्य पूरा हो जाएगा। -नरेश कुमार, प्रधानाचार्य, केंद्रीय विद्यालय संगठन, हाथरस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें