फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी को नहीं पता कौन संक्रमित है, इसलिए सोशल डिस्टेंसिंग करें

विज्ञापन
सहपऊ कोतवाली प्रांगण में एसडीएम राजेश कुमार एवं सीओ योगेश कुमार की अध्यक्षता में कोरोना वायरस क? - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

कोरोना से बचने के लिए सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें और लॉकडाउन का पालन करें। डॉक्टर और वैज्ञानिक अभी तक इस बीमारी का कोई टीका या दवा नहीं खोज पाएं है। इस बीमारी से हमें खुद ही बचना होगा। लोग घरों में ही रहें सरकार सभी के लिए राशन व अन्य जरूरी सामग्री की व्यवस्था कर रही है ये बातें सादाबाद एसडीएम राजेश कुमार ने कोतवाली पर धर्म गुरुओं के साथ हुई बैठक में कही।
बैठक में सीओ सादाबाद योगेश कुमार ने कहा कि हममें से किसी को नहीं पता कि इस तहसील में कौन सा व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव है। हमें सबसे दूरी बनाए रखनी है। एक संक्रमित व्यक्ति कई लोगों को बीमार बना सकता है। एक अच्छा नागरिक होने के नाते हमारा भी यह कर्तव्य बनता है कि बाहर से आए लोगों की सूचना प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग को दें एवं उनका मेडिकल चेकअप कराएं। ऐसे लोगों से दूरी बना कर ही रखें। सीओ ने स्थानीय पुलिस को निर्देश देते हुए कहा कि सुबह सात से ग्यारह बजे के बाद आने वाले लोगों पर सख्त निगाह रखी जाए। अनावश्यक आने वालों पर सख्ती बरतते हुए लॉकडाउन तोड़ने का अभियोग पंजीकृत कराएं। बिना मास्क पहने बाहर निकलने वाले व्यक्तिओं पर भी यही नियम लागू करें। बाजार में भीड़ न लगने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

शबेबरात की रात लोगों को जमा न होने दें : कोतवाल
कोतवाल राजवीर सिंह ने बैठक में आए धर्म गुरुओं से कहा कि समाज को स्वस्थ रखने के लिए मंदिरों और मस्जिदों में भीड़ न लगने दें। शबेरात की रात में कहीं भी भीड़ एकत्रित नहीं होने दें। मौके पर अजय पुजारी, मोहम्मद आसिफ, संतोषी पांडा, महेंद्र नाथ, आसिफ अली, भूपेंद्र सिंह, मुनीर खां, आलमगीर, शकील अहमद, लियाकत अली, मोहम्मद मुरीन, हेमंत शुक्ला, राजेंद्र प्रसाद शुक्ला, छीतर सिंह राना, प्रख्यात वार्ष्णेय, खरगा के अलावा डीआईओएस सुनील कुमार, जय सिंह जेई पीडब्ल्यूडी, एसएसआई विजेंद्र सिंह, एसआई जितेंद्र सिंह, एसआई राम नरेश, एसआई आनंद सिंह, एसआई रेवेन्द्र सिंह, ईओ उमाकांत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें