फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार खुलते ही चहल पहल शुरू

विज्ञापन
सासनी में लॉक डाउन के बाद बाजार में लगी लोगों की भीड़। - फोटो : SASNI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

चौबीस घंटे की सख्ती के बाद प्रशासन ने मंगलवार को कस्बा के बाजार खोलने के निर्देश दिए। बाजार खुलते ही लोगों की चहल-पहल शुरू हो गई। जरूरी चीजें खरीदने के लिए बाजार में लोगों की भीड़ बढ़ती गई। पुलिस प्रशासन चारों ओर तैनात रहा। लोगों को सामाजिक दूरी बनाए रखने के निर्देश देता रहा। निर्धारित समय के बाद बाजार में फिर से सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

केएल जैन इंटर कालेज में बने क्वारंटीन सेंटर में चार जमातियों की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद तत्काल प्रशासन ने कस्बा की सीमा सील कर दी थी। तीन किलो मीटर तक की लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह प्रतिबंध था। जिससे चौबीस घंटे तक कस्बा का बाजार सूना पड़ा रहा। लोग घर से नहीं निकले। हालांकि पुलिस ने चारों जमातियों को मुरसान के आइसोलेशन सेंटर में भर्ती करा दिया था। पूरे कस्बा को सैनिटाइज कराया गया। सोमवार की देर रात जिला प्रशासन ने लॉक डाउन के दौरान बाजार पूर्व की तरह खोलने के निर्देश दिए थे। जिसको लेकर चहल-पहल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें