फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बच्चा बेचने वाले गैंग ने अगवा किया था कविश, विजयवाड़ा से कराया मुक्त

विज्ञापन
अपहृत बच्चे को परिजनों के सुपुर्द करने जाते एसपी। स्रोत: विभाग - फोटो : samvad
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र की जागेश्वर कालोनी से 9 मई की शाम से गायब 4 वर्षीय कविश को बच्चा बेचने वाले गिरोह ने अगवा किया था। पुलिस ने अपहरण की इस गुत्थी को सुलझाते हुए आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है। साथ में अंतरराज्यीय बच्चा चोर गिरोह की दो महिला सदस्यों सहित चार को गिरफ्तार किया है। इन चारों को ट्रांजिट रिमांड पर आंध्र प्रदेश से हाथरस लाया गया। हालांकि अभी गिरोह का सरगना फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन




जागेश्वर कॉलोनी के सत्यप्रकाश गोस्वामी की ओर से अपने नाती कविश के गायब होने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि कविश शुक्रवार को घर के बाहर खेल रहा था। तभी वह अचानक लापता हो गया। जब काफी तलाशने पर भी सुराग नहीं लगा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से जांच की तो मोहल्ले का ही एक आरोपी बच्चे को साथ ले जाते हुए दिखाई दे गया। इसी आधार पर पुलिस ने जांच बढ़ाई। इधर, पुलिस व परिजनों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का भी सहारा लिया।



एएसपी-सीओ की अगुवाई में सर्विलांस-एसओजी की टीम ने करीब 500 से अधिक सीसीटीवी देखते हुए आरोपियों का पीछा किया तो टीम पहले दिल्ली, फिर मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ, महाराष्ट्र आदि राज्यों में होते हुए आंध्रप्रदेश पहुंची। जहां विजयवाड़ा से बच्चे को सकुशल बरामद करते हुए हाथरस की जागेश्वर कॉलोनी गली नंबर-2 के ही मोनू पाठक उसकी पत्नी नेहा पाठक, आंध्र प्रदेश जनपद कड़प्पा के थाना रिम्स क्षेत्र के 38/6123 संत कालोनी राम अर्जुनपुरम निवासी मैद्दी पाटला राघवेन्द्र, उसकी पत्नी सुब्बा लक्ष्मी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में इन चारों आरोपियों को वहां से ट्रांजिट रिमांड पर हाथरस लाया गया।
विज्ञापन




-



-यह बच्चा मोहल्ले के ही दंपती द्वारा अगवा कर बच्चा बेचने वाले गिरोह के पास ले जाया गया था। हमारी टीमों ने सीसीटीवी व सर्विलांस की मदद से बच्चे को मुक्त कराकर चार आरोपी पकड़े हैं। अभी इस गिरोह के सरगना व अन्य सदस्यों की तलाश में टीमें लगी हैं।-चिरंजीवनाथ सिन्हा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें