फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपी बॉक्स में कटिया डाल बिजली चोरी

Tue, 10 May 2016 11:43 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। आरएपीडीआरपी योजना के तहत विभाग ने पीवीसी केबल डलवाईं और पोलों पर डीपी बॉक्स लगवाए, जिससे चोरी पर लगाम लग सके, लेकिन बिजली चोरों ने तो डीपी बॉक्स को ही बिजली चोरी करने का जरिया बना लिया है। विभाग की लापरवाही से खुले पड़े रहने वाले इन डीपी बॉक्सों से जमकर बिजली चोरी की जा रही है। यह स्थिति उन स्थानों पर अधिक है, जहां विद्युत पोल मकान के नजदीक लगे हुए हैं। इन पोलों पर बिजली चोर डीपी बॉक्स को खोलकर आराम से कटिया डालकर सबमर्सिबल चला रहे हैं। जहां मकान का निर्माण कार्य चल रहा है, वहां मशीन भी इन डीपी बॉक्स में कटिया डालकर चलाई जा रही है, जिससे ट्रांसफॉर्मरों पर अतिरिक्त लोड पड़ रहा है और वह फुंक रहे हैं। वॉल्टेज के उतार-चढ़ाव की समस्या का सामना भी उपभोक्ताओं को करना पड़ रहा है तो दूसरी ओर दुर्घटनाओं का भी भय बना हुआ है। शिकायत के बाद भी बिजली अफसर कोई ध्यान नहीं दे रहे।
विज्ञापन


 ऐसी शिकायतें मिल रही हैं। जल्द ही सभी विद्युत वितरण खंडाें के अधिशासी अभियंताओं को ऐसे बिजली चोरों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए जाएंगे। किसी भी कीमत पर बिजली चोरी नहीं होेने दी जाएगी। डीपी बॉक्स को बंद कराया जाएगा। 
राकेश कुमार वर्मा, अधीक्षण अभियंता, हाथरस 



 डीपी बॉक्स से बिजली चोरी हो रही है, इसका खामियाजा विद्युत उपभोक्ताओं को उठाना पड़ता है। बोल्टेज के उतारचढ़ाव की समस्या पैदा हो जाती है। -मनोज, गली भुर्जियान 
विज्ञापन
विज्ञापन


 विभागीय अफसरों को डीपी बॉक्स से बिजली चोरी करने वालोें के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, जिससे कि बिजली चोरी रुक सके। 
 मोहित, चामड़ गेट

 डीपी बॉक्स से काफी बिजली चोरी हो रही है। इससे विभाग को भी राजस्व हानि हो रही है। इसे विभाग को रोकना चाहिए। 
अखिल, मधुगढ़ी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें