फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कथा वाचक निधि संग विवाह बंधन में बंधेंगे चिरागवीर, 9 दिसंबर को गाजियाबाद में होगी शादी

Sat, 06 Dec 2025 10:25 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

अलीगढ़ में होने वाले ब्राह्मण समाज के कार्यक्रमों में चिरागवीर की मुलाकात निधि से हुई थी। निधि की तरह चिरागवीर का झुकाव भी आध्यात्म की ओर है। दोनों के एक साथ आने की एक वजह यह भी बताई जा रही है।
विज्ञापन
कथा वाचक निधि सारस्वत और चिरागवीर उपाध्याय - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के बेटे चिरागवीर उपाध्याय 9 दिसंबर को कथा वाचक निधि सारस्वत के साथ विवाह के बंधन में बंधेंगे। वृंदावन के मशहूर कथा वाचक इंद्रेश के बाद किसी कथा वाचक की यह दूसरी शादी है, जो चर्चाओं में है। 7 दिसंबर को हल्दी के साथ शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी। शादी के बाद 11 दिसंबर को चिराग जीवन संगिनी के साथ पैतृक गांव बामौली आएंगे।

विज्ञापन


मशहूर कथा वाचक व भजन गायिका निधि सारस्वत अलीगढ़ के सासनी गेट की रहने वाली हैं। वह अपने भजन मैं राधावल्लभ की, राधारानी मेरी हैं, भजो रे मन गोविंदा आदि भजनों से ख्याति प्राप्त करने वाली निधि हाथरस की बहू बनने जा रही हैं। परिवार के करीबियों के अनुसार पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के इकलौते बेटे चिरागवीर व निधि सारस्वत वर्ष 2020 से एक-दूसरे को जानते हैं। 

अलीगढ़ में होने वाले ब्राह्मण समाज के कार्यक्रमों में उनकी मुलाकात निधि से हुई थी। निधि की तरह चिरागवीर का झुकाव भी आध्यात्म की ओर है। दोनों के एक साथ आने की एक वजह यह भी बताई जा रही है। चिराग की मां व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय के निजी सचिव रानू पंडित ने बताया कि रविवार से मांगलिक कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। रविवार को गाजियाबाद स्थित आवास पर हल्दी की रस्म होगी। नौ दिसंबर को गाजियाबाद के नायाब वेदांता फार्म्स में शादी होगी, जिसमें देश व प्रदेश की राजनीतिक हस्तियां भी शामिल होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें