फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SIR: मृतक बीएलओ के घर पहुंचे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय, बोले- कर्मियों के लिए जानलेवा साबित हो रहा एसआईआर

Sat, 06 Dec 2025 05:50 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय मृतक बीएलओ के परिजनों से मिले। उन्होंने एसआईआर को लेकर कहा कि एसआईआर सर्वे सरकारी कर्मियों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। इसके चलते अनेक कर्मचारियों की तनाव से मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
बीएलओ के परिवार को सांत्वना देते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा है कि एसआईआर सर्वे सरकारी कर्मियों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। इसके चलते अनेक कर्मचारियों की तनाव से मृत्यु हो चुकी है। सिकंदराराऊ के बीएलओ कमल कांत पर भी काम का दबाव था। जिसके चलते उनको चक्कर आ गया और छत से गिरकर उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


6 दिसंबर को सिकंदराराऊ पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने मोहल्ला ब्राह्मणपुरी निवासी बीएलओ कमल कांत के परिजनों को सांत्वना प्रदान की। उन्हें भरोसा दिलाया कि पूरी पार्टी उनके साथ है। राय ने मांग की कि मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए। 

इस दौरान पार्टी के जिला उपाध्यक्ष विवेक उपाध्याय, उपाध्यक्ष नवेद अहमद, जिला महासचिव हसीन खान, नगर अध्यक्ष शारिक वारसी, ब्लॉक अध्यक्ष राशिद अहमद, जिला महामंत्री अखलाक भारती, प्रदीप जादौन, जीशान सैफी, यासिर सैफी, अभय पुंढीर, कृष्णा पुंढीर, पवन पंडित, गौरव मेहरा और सत्य प्रकाश शर्मा मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें