फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri: कांवड़ यात्रा शुरू, सेवा में जुटे शिविर संचालक, फल-जूस के साथ दे रहे व्यंजन

Mon, 24 Feb 2025 02:45 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मथुरा-बरेली राजमार्ग पर कासगंज व मथुरा की ओर शिविर लगाए जाने लगे हैं। 23 फरवरी सुबह से सड़कों पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ गई। कई समाजसेवी संगठनों के कार्यकर्ताओं की ओर से पूरे दिन शिविर लगाए जाने का काम किया गया।
विज्ञापन
सिकन्द्राराऊ रोड पर कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों की सुरक्षा में लगी पुलिस - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाशिवरात्रि का पर्व दो दिन बाद मनाया जाएगा। मथुरा-बरेली राजमार्ग पर कांवड़ियों का आवागमन होना शुरू हो गया है। 23 फरवरी से सड़कों पर कांवड़ियों की आवाजाही होने लगी। उनकी सेवा के शिविर भी शुरू हो गए हैं। 

विज्ञापन


मथुरा-बरेली राजमार्ग पर कासगंज व मथुरा की ओर शिविर लगाए जाने लगे हैं। 23 फरवरी सुबह से सड़कों पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ गई। कई समाजसेवी संगठनों के कार्यकर्ताओं की ओर से पूरे दिन शिविर लगाए जाने का काम किया गया। इन शिविरों में कार्यकर्ताओं द्वारा हर मुमकिन सुविधा दिए जाने की कोशिश की जा रही है। शिविर में खाने पीने की वस्तुओं के साथ रजाई गद्दे भी लगाए जा रहे हैं। कई शिविरों में तो नहाने  की भी सुविधा दी जा रही है। जहां गर्म पानी भी मुहैया कराया जाएगा। 
विज्ञापन


चिकित्सीय सुविधा भी देने की कोशिश
समाजसेवी संगठनों की ओर से शिविरों में दर्द की सामान्य दवाओं को रखा जा रहा है। चिकित्सकों को भी उपचार के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है। कांवड़ सेवा के लिए सोशल मीडिया पर समूह बनाए गए हैं। इनके माध्यम से सेवादारों को आमंत्रण दिया जा रहा है। सेवादारों को समूह के माध्यम से समय-समय पर बुलाया जाएगा, ताकि शिविरों में आराम कर सकें।

विज्ञापन

स्वयं सेवक और एनसीसी कैडेट भी लगे

अधिकारियों के साथ ही कांवड़ यात्रा के लिए संघ के स्वयं सेवक व एनसीसी कैडेट को ड्यूटी पर लगाया गया है। थाना हाथरस गेट पर अधिकारीगण द्वारा कांवड़ यात्रा ड्यूटी में लगे लोगों को आवश्यक निर्देश दिए गए। 

आमजन से अपील 
-कांवड़ यात्रा से लगभग 2-3 फुट की दूरी बनाकर धीमी गति से चलें।
-खाने पीने के स्टाल पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
-विश्राम स्थलों के आस-पास रोशनी का इंतजाम करें।
-कार, ट्रक, डंपर जैसे बड़े वाहन धीमी गति से ही चलाएं। 

सोशल मीडिया के जरिए कांवड़ियों की सेवा के लिए सेवादारों को तैयार किया है। जितने सेवादार जिस समय आवश्यक होंगे, सेवा के लिए मौजूद रहेंगे।-वैभव अग्रवाल 
कांवडियों की सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है। हमारे गांव का समूह शिविर लगा है। यहां पर पानी, जूस, खाद्य पदार्थ के साथ कांवड़ियों की सेवा का इंतजाम किया गया है। -कपिल गुप्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें