फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board: 96 केंद्रों पर परीक्षा आज से, 45911 परीक्षार्थी होंगे शामिल, नकल करने पर होगी एफआईआर

Mon, 24 Feb 2025 01:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

24 फरवरी को पहली पाली में सुबह 8 बजे से हिंदी प्रारंभिक और दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से 5:15 बजे तक इंटरमीडिएट की हेल्थ केयर व हिंदी, सामान्य हिंदी की परीक्षा आयोजित होगी।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड की परीक्षा आज से शुरू हो रही है। इस वर्ष हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 45,911 विद्यार्थी शामिल होंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। नकल पर नकेल कसने के लिए पुलिस प्रशासन ने भी कमर कस ली है।

विज्ञापन


24 फरवरी को पहली पाली में सुबह 8 बजे से हिंदी प्रारंभिक और दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से 5:15 बजे तक इंटरमीडिएट की हेल्थ केयर व हिंदी, सामान्य हिंदी की परीक्षा आयोजित होगी। डीआईओएस कार्यालय व कलेक्ट्रेट में बने कंट्रोल रूम से परीक्षा की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। परीक्षा में 96 केंद्र व्यवस्थापक, 96 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट व चार जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।

परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। कंट्रोल रूम से परीक्षा की निगरानी की जाएगी। नकल पर नकेल कसने के लिए दस सचल दल गठित किए गए हैं। हर हाल में नकल विहीन परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा।- संतप्रकाश, डीआईओएस हाथरस।

दस सचल दलों का गठन

परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग व पुलिस प्रशासन कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए दस सचल दलों का गठन किया गया है। यह सचल दल परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। कोई भी परीक्षार्थी अनुचित संसाधन का इस्तेमाल करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नकल करते पकड़े जाने पर होगी एफआईआर दर्ज
अगर कोई परीक्षार्थी नकल करता हुआ पकड़ा गया तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। कक्ष निरीक्षक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा केंद्रों को डिबार घोषित करते हुए भविष्य में परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा।

संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों पर रहेगी एसटीएफ की नजर
परीक्षा को नकल विहीन कराए जाने को लेकर एसटीएफ सक्रिय रहेगी। विशेषकर संवेदनशील व अतिसंवेदनशील केंद्रों पर एसटीएफ की नजर रहेगी। इस वर्ष 31 संवेदनशील व 17 अति संवदेनशील परीक्षा केंद्र घोषित किए गए हैं।

दो कंट्रोल रूम से होगी परीक्षा की निगरानी
परीक्षा की निगरानी के लिए डीआईओएस कार्यालय और कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। दोनों कंट्रोल रूम में संबंधितों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। कंट्रोल रूम से परीक्षा के दौरान होने वाली पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। अगर किसी भी केंद्र का कैमरा बंद होता है तो संबंधित के खिलाफ नोटिस जारी किया जाएगा।

घबराएं नहीं, आसान प्रश्नों के उत्तर पहले लिखें 
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य ममता उपाध्याय कौशिक का कहना है कि परीक्षा को लेकर परीक्षार्थी ज्यादा तनाव न लें। जो कुछ पढ़ा है, उसके मुख्य बिंदुओं को दोहरा लें। समय से सोएं और सुबह जल्दी उठें। समय से परीक्षा केंद्र पर पहुचें, जिससे हड़बड़ी न हो। प्रश्नपत्र को अच्छे से पढ़ें। पहले आसान प्रश्नों को हल करेंं। फिर कठिन प्रश्नों पर आएं। सभी प्रश्नों के उत्तर अवश्य लिखें।
विज्ञापन

यह हैं संवेदनशील केंद्र

नेहरू स्मारक भगवानदास इंटर कॉलेज मेंडू, कन्ही सिंह इंटर कॉलेज कैमार, मुंशी गजाधर सिंह इंटर कॉलेज कौमरी, जवाहर स्मारक इंटर कॉलेज मीतई, सीताराम सिंह इंटर कॉलेज गड़ौला, जनता इंटर कॉलेज सिकतरा, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज सुलावलपुर, विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मरूचिरायल, दीपचंद्र इंटर कॉलेज, कन्हैयालाल गौतम इंटर कॉलेज बासदत्ता, बीएसएम इंटर कॉलेज गोविंदपुर सादाबाद, सरस्वती बाल विद्यामंदिर इंटर कॉलेज देवीनगर रोड, श्री रामसहाय उपाध्याय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुरसान, श्री बजरंग इंटर कॉलेज जलेसर रोड, राजेंद्र सिंह पुंढ़ीर इंटर कॉलेज बढ़ानू सिकंदाराराऊ, जेके इंटर कॉलेज तामसी, नवाब सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज गढ़ी हरिया, जगन्नाथ प्रसाद गंगा देवी इंटर कॉलेज चंदपा, श्री एमपी सिंह इंटर कॉलेज कुम्हरई, चौधरी हरनारायाण सिंह इंटर कॉलेज भकरोई, श्री शिवचरण सिंह इंटर कॉलेज भकरोई, वीरांगना अवंतीबाई इंटर कॉलेज विधीपुर वरगवां, गंंगा इंटर कॉलेज गढ़ उमराव, श्रीमती प्रेमवती देवी इंटर कॉलेज बीछिया टुकसान, मां भगवती देवी इंटर कॉलेज ऊंचा गांव नसीरपुर, एचएस इंटर कॉलेज सीस्ता, प्रताप भानु जैन इंटर कॉलेज शाहपुर खुर्द सासनी, शिवाय इंटर कॉलेज गोविंदपुर सादाबाद, पीएल शास्त्री इंटर कॉलेज बगुली, एसएसडी इंटर कॉलेज गढ़ तसींगा, श्री महाराज कमल सिंह इंटर कॉलेज कचौरा सिकंदाराऊ।

अति संवेदनशील केंद्र
खूवीराम स्मारक इंटर कॉलेज टीकरी कलां, एसके गौतम इंटर कॉलेज कंचना मुरसान, श्री मानकौर इंटर कॉलेज बिलारा, अंगूरी देवी इंटर कॉलेज वैरीसला, श्री हरप्रसाद मानसिंह इंटर कॉलेज नगला उम्मेद रूहेरी, श्रीमती भूरी देवी इंटर कॉलेज खेमगढ़ी, एसएसआर इंटर कॉलेज बागपुर थरौरा, स्व. लालाराम इंटर कॉलेज माधुरी अगसौली, अर्जुन सिंह इंटर कॉलेज नगला नंदराम असरोई, नालंदा इंटर कॉलेज वासदत्ता, दादा मेघ सिंह बघेल आदर्श पब्लिक इंटर कॉलेज सूसामई, आरबीएस इंटर कॉलेज राया रोड सादाबाद, वीआर इंटर कॉलेज बाजी का बुर्ज सादाबाद, एडीएस इंटर कॉलेज मिढ़ावली, बालाजी इंटर कॉलेज पिपलगवां, जीकेआरडी इंटर कॉलेज नगला ओझा बिसाना।
  • कुल परीक्षार्थी- 45911
  • हाईस्कूल के परीक्षार्थी - 21948
  • इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी- 23963
  • परीक्षा केंद्र - 96
  • स्टेटिक मजिस्ट्रेट - 96
  • सेक्टर मजिस्ट्रेट - 20
  • जोनल मजिस्ट्रेट - 4
  • सचल दल - 10
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें