संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
सिकंदराराऊ रोड स्थित मेंडू के निकट कांवड़ लेने जा रहे युवक की ट्रैक्टर से गिर कर मौत हो गई। वह राजस्थान जनपद भरतपुर के नदरई इलाके से अपने गांव के लोगों के साथ सोरों जा रहा था। ट्रैक्टर से गिरने के बाद उसके साथी उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार के लोग बिना पोस्टमार्टम के शव लेकर चले गए।
राजस्थान जनपद भरतपुर के कस्बा नदरई क्षेत्र के गांव पाली निवासी बहादुर (24) पुत्र तोतीराम रविवार की देररात को अपने परिवार व गांव के लोगों के साथ सोरों घाट से कांवड लेने के लिए जा रहा था। सिकंदराराऊ रोड मेंडू के निकट वह ट्रैक्टर से रात को करीब साढ़े बाहर बजे नीचे गिर गया। जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसके साथ के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसके परिजन और साथी बिना पोस्ट मार्टम कराए ही उसका शव अपने साथ लेकर चले गए।