फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: ट्रेन से गिरकर कानपुर के युवक की मौत, कानपुर से दिल्ली जा रहा था युवक, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

Tue, 14 Jul 2026 06:38 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

रोहन पासवान उर्फ चीनी दिल्ली के एक होटल में नौकरी करते थे। पिछले सप्ताह वह छुट्टी लेकर घर आए थे और दिल्ली लौट रहे थे। ट्रैकमैन ने रात 10.30 बजे रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की जानकारी हाथरस जंक्शन के स्टेशन मास्टर को दी।
 
विज्ञापन
मृतक रोहन पासवान व पोस्टमार्टम हाऊस पर परिजन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर मध्य रेलवे के ट्रैक पर पुरा रेलवे स्टेशन के निकट मंगलवार देर रात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ट्रेन से गिरने की आशंका जताते हुए पुलिस ने शव को हाथरस जिला अस्पताल पहुंचाया। युवक की पहचान कानपुर निवासी रोहन पासवान (22) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


कानपुर के गोलाघाट नई बस्ती निवासी रोहन पासवान उर्फ चीनी पुत्र दयाराम दिल्ली के एक होटल में नौकरी करते थे। पिछले सप्ताह वह छुट्टी लेकर घर आए थे और सोमवार को दिल्ली लौट रहे थे। ट्रैकमैन ने रात 10.30 बजे रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की जानकारी हाथरस जंक्शन के स्टेशन मास्टर को दी।

वहां से आरपीएफ को सूचना दी गई। आरपीएफ व कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। शव के पास से मिले मोबाइल व आधार कार्ड के जरिये उसकी शिनाख्त की। रोहन के पास कानपुर से दिल्ली का टिकट भी मिला।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह परिजन पोस्टमार्टम गृह पहुंचे। मृतक के भाई कल्लू ने बताया कि वह तीन दिन की छुट्टी पर घर आए थे। रोहन की शादी नहीं हुई थी। एसएचओ ललित शर्मा ने बताया कि ट्रेन के गेट पर खड़े रहने के दौरान रोहन नीचे गिरे, जिससे उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें