फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: सिकंदराराऊ में किसान से 20 हजार की रिश्वत लेते कानूनगो गिरफ्तार, रिपोर्ट दर्ज, तहसील में मची खलबली

Sat, 18 Jul 2026 04:45 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। रिश्वत का लेन-देन तहसील की कैंटीन में तय हुआ था। एसीबी की टीम सादा ड्रेस में कैंटीन में तैनात थी। जैसे ही कानूनगो ने रिश्वत के रुपये पकड़े, वैसे ही टीम ने उन्हें दबोच लिया।
विज्ञापन
कानूनगो नरेंद्र तिवारी पर 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस की सिकंदराराऊ तहसील परिसर की कैंटीन में 18 जुलाई दोपहर करीब डेढ़ बजे एंटी कप्शन ब्यूरो (एसीबी) अलीगढ़ की टीम ने कानूनगो नरेंद्र तिवारी को एक किसान से 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। यह रुपये खेत की पैमाइश के नाम पर मांगे गए थे। 

विज्ञापन


आरोपी कानूनगो को एसीबी की टीम कोतवाली ले आई। वहां बंद कमरे में उनसे एक घंटे तक पूछताछ की गई। इसके बाद उसके खिलाफ जीरो अपराध संख्या पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। कार्रवाई से तहसील परिसर में खलबली मच गई और पूरे क्षेत्र में इसकी चर्चा बनी रही।


एसीबी के निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि अगसौली क्षेत्र में पैमाइश के नाम पर गांव हुसैनपुर निवासी किसान धर्मवीर सिंह से रिश्वत मांगी गई थी। किसान ने जिलाधिकारी से इसकी शिकायत की थी। शिकायत एसीबी तक भी पहुंची। टीम ने इसका सत्यापन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसीबी की टीम ने शनिवार को योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। रिश्वत का लेन-देन तहसील की कैंटीन में तय हुआ था। एसीबी की टीम सादा ड्रेस में कैंटीन में तैनात थी। जैसे ही कानूनगो ने रिश्वत के रुपये पकड़े, वैसे ही टीम ने उन्हें दबोच लिया। तहसील के कई लेखपाल, कानूनगो और अन्य राजस्व कर्मचारी कोतवाली पहुंचे। 

लेखपाल संघ के अध्यक्ष सौरभ कुमार ने घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने भी मामले को झूठा और साजिश बताया। सूत्रों के अनुसार पूछताछ के बाद आरोपी को रविवार को अलीगढ़ स्थित भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय में पेश किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें